नवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंड की पश्चिमी भिट्ठा पंचायत में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग को लेकर मुखिया किरण देवी ने प्रशासन के खिलाफ अनशन शुरू किया है। मुखिया के नेतृत्व में पंचायतवासियों ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन के सामने कार्यक्रम आयोजित कर बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

मुखिया किरण देवी ने कहा कि बाढ़ के कारण पंचायत क्षेत्र के कई परिवार प्रभावित हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ भविष्य में बाढ़ और कटाव से पंचायत को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

नए बांध के निर्माण की मांग

पंचायतवासियों ने क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से स्थायी रूप से बचाने के लिए नया बांध बनाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी है। आवेदन में स्पर संख्या-2 से मेघल टोला, रामदीरी, रामनगर, सौदागर टोला होते हुए केला बारी के रिंग बांध तक नया बांध निर्माण कराने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान इलाके में जलजमाव और कटाव की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे लोगों को आवागमन, आवास और खेती समेत कई स्तरों पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका मानना है कि मजबूत और स्थायी बांध का निर्माण होने से पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के कई गांवों को बाढ़ और कटाव से राहत मिल सकती है।

मुखिया और पंचायतवासियों ने प्रशासन से बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ प्रस्तावित बांध निर्माण की दिशा में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *