नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
Total Downloads: 346
स्थानीय दर्जी मोहम्मद तस्लीम के अनुसार, मधुरापुर बाजार में अभिषेक कुमार और अनंत कुमार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। Naugachia.com वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

दूसरे दिन फिर हुई झड़प
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर झड़प हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। इसी दौरान हुई झड़प में एक दर्जी की सिलाई मशीन का पायदान टूट गया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है।
