नवगछिया। बिहपुर में पथ निर्माण विभाग (PWD) का नया डिवीजन कार्यालय और आइबी (इंस्पेक्शन बंगला) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने झंडापुर इमली चौक स्थित विभाग की जमीन का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 346
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभाग के जेई चंदन कुमार को जमीन की मापी कराने और प्रथम चरण में परिसर की चारदीवारी का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। विभाग के अनुसार झंडापुर में पथ निर्माण विभाग की करीब 3 एकड़ 79 डिसमिल जमीन उपलब्ध है।
खंडहर भवन की जगह बनेगा नया परिसर
विभाग की जमीन पर पहले से बना पुराना भवन लंबे समय से जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पुराने भवन को हटाकर नए निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही।

मंत्री ई. शैलेंद्र के अनुसार इस परिसर में PWD का डिवीजन कार्यालय, आइबी और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले जमीन की मापी और चारदीवारी का काम कराया जाएगा।
नए कार्यालय के निर्माण से पथ निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
