इस्माईलपुर पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट पर सुग्रीम मंडल को किया गिरफ्तार
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
नवगछिया। इस्माईलपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुग्रीम मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 81/26 के आरोपी सुग्रीम मंडल को गिरफ्तार किया गया। वह स्वर्गीय योगेंद्र मंडल का पुत्र है और सूडान टोला नवटोलिया, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर का निवासी है।

न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट के आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
