भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और पुनर्स्थापन का काम तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कंसल्टेंट एजेंसी ने क्षतिग्रस्त हिस्से समेत चार स्लैब की नई डिजाइन तैयार कर विभाग को सौंप दी है। पुनर्स्थापन का काम कर रही एजेंसी एसपी सिंगला ने भी वर्कप्लान तैयार कर लिया है। इसी के अनुसार काम कराया जा रहा है।
Total Downloads: 388
सेतु के दूसरे स्लैब का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि तीसरे स्लैब के कैंटिलीवर को काटने का काम जारी है। कटिंग में सुविधा के लिए कैंटिलीवर के साथ स्पैन में ड्रिलिंग कर बड़े-बड़े छेद बनाए जा रहे हैं।
चौथे बेली ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग शुरू

नवगछिया छोर पर बनाए गए चौथे बेली ब्रिज के स्पैन पर स्टील गर्डर बैठाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 200 टन वजनी और 24 मीटर लंबे स्टील गर्डर की लॉन्चिंग दोपहर में शुरू हुई। इस कार्य की निगरानी पुल निर्माण निगम के सचिव (योजना एवं प्रशासन) शशिभूषण सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार पुनर्स्थापन का काम कराया जा रहा है। 31 दिसंबर तक बड़े कार्यों को पूरा करने और मकर संक्रांति तक काम समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
