बिहपुर-जमालपुर की 250 साल पुरानी मां वाम काली पूजा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

नवगछिया बाजार में मां दक्षिणेश्वरी काली और मां बम काली की प्रतिमाओं का भी देर रात हुआ विसर्जन, जयकारों से गूंजा इलाका

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर-जमालपुर पंचायत में मां वाम काली की करीब 250 साल पुरानी पूजा परंपरा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। पूजा के समापन के बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी।

दीपावली की मध्यरात्रि 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां वाम काली को पूजा बेदी पर विराजमान कराया गया था। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना, तांत्रिक अनुष्ठान और मेले का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

250 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम

बिहपुर-जमालपुर पंचायत में मां वाम काली की पूजा करीब 250 वर्षों से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार की जाती रही है। इस ऐतिहासिक पूजा में बिहपुर और नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

पूजा के समापन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। जय माता दी के जयकारों और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से माता के आगमन की कामना की।

नवगछिया बाजार में मां दक्षिणेश्वरी और मां बम काली का विसर्जन

वहीं, नवगछिया बाजार में मां दक्षिणेश्वरी काली और मां बम काली की प्रतिमाओं का भी देर रात विसर्जन किया गया। दोनों प्रतिमाओं के विसर्जन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्ति गीतों, माता के जयकारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच श्रद्धालुओं ने माता को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां काली की विदाई के साथ ही दीपावली और काली पूजा का उत्सव संपन्न हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *