छठ पर्व को लेकर नवगछिया में ट्रैफिक रूट डायवर्जन, 15 और 16 नवंबर को व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित; साहू ईंट भट्ठा के पास बनाई गई पार्किंग।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 525

नवगछिया। छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात संचालन को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 15 और 16 नवंबर 2026 को निर्धारित समय के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कुछ मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश भी वर्जित किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देश के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक नवगछिया जीरो माइल एवं 14 नंबर रोड (तेतरी) से जहान्वी चौक टीओपी तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

इसी प्रकार 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक उक्त मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

इसके अलावा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक तथा 16 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक नवगछिया बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात व्यवस्था के तहत महंत स्थान चौक, बिहपुर चौक एवं मकनपुर चौक से 14 नंबर रोड में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं, चांदनी चौक से महादेवपुर घाट जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था

नवगछिया की ओर से आने वाले छठ श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 14 नंबर रोड स्थित जहान्वी चौक टीओपी के पास साहू ईंट भट्ठा पर व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *