बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, रस्सी से बांधकर कमरे में किया बंद

खरीक के यादव टोला कठेला गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़, सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम युवक को थाने ले गई

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 525

नवगछिया। खरीक प्रखंड के यादव टोला कठेला गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने के बाद रस्सी से बांध दिया और फिर एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई।

पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद राजा, पिता मोहम्मद गनी, निवासी उर्दू चौक, तेलघी टोला, नया टोला तेलघी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक बकरी चोरी करने के इरादे से गांव पहुंचा था। उसकी गतिविधियों पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया और बाद में कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टीम उसे थाने ले गई। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *