तेतरी ब्रह्म बाबा स्थान में 17 फरवरी से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, 22 फरवरी से जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की होगी श्रीराम कथा

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मिले आयोजन मंडली के सदस्य, कार्यक्रम की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर हुई चर्चा

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 525

नवगछिया। भागलपुर जिले के तेतरी स्थित प्रसिद्ध ब्रह्म बाबा स्थान में धार्मिक आयोजनों की भव्य तैयारी की जा रही है। यहां 17 से 19 फरवरी तक मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। वहीं, 22 से 28 फरवरी तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देने और आयोजन को लेकर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजन मंडली के सदस्यों ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से मुलाकात की। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा, तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने आयोजन मंडली को दोनों धार्मिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आध्यात्मिक चेतना और आपसी मेलजोल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में तेतरी सहित नवगछिया, भागलपुर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और श्रीराम कथा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *