नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया नगर पंचायत के अंतर्गत इलाहाबाद बैंक के पास रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय के सामने  नाले का पानी जम जाने से स्कूल आने वाली बच्चियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पर रहा .

वहीं नाला पार कर  स्कूल के अंदर प्रवेश करना पड़ता है .स्कूल गेट के आस पास में  लगभग चारों तरफ से नाले का पानी गिरा हुआ है. जिसको लेकर ना ही स्कूल प्रशासन सतर्क है .और ना ही नवगछिया नगर पंचायत, नाले का गंदा पानी के कारण स्कूल आने वाले सभी बच्चियों को बीमारी भी हो सकता है. वही स्कूल के पास  नाले  का  बहुत ही गंदगी फैला हुआ है .यहां पर ना ही नगर पंचायत ना ही प्रशासन का ध्यान आकृष्ट हुआ है. और ना ही स्कूल प्रशासन का  नाले के इस पानी पर कोई असर हो रहा है़. जिससे कि आने वाले दिनों में नाले के पानी के  प्रभाव से  स्कूल आने वाले सभी बच्चों पर बिमारी का असर  अवश्य देखा सा सकता हैं. बाजार में आने जाने वाले सभी लोग भी नाक बंद कर आते और जाते रहतें हैं. मगर कोई उपाय नहीं किया जा रहा है. बढ़ती धुप व गर्मी के कारण जल्द ही यहां पर पानी से लोगों को  रोगों को जन्म देंने लगेगी. जिससे आस- पास घरों के बच्चे बड़े बीमार होने लगेंगे. नगर पंचायत के कार्यालय सहायक आलोक कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 8 में नाले का काम चल रहा है. जिसके कारण स्कूल के पास पानी जम गया है उसको लेकर हम कल साफ सफाई का काम करवा देंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *