तेजप्रताप यादव ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि हाफ पैंट पहनने वालों का दिमाग भी हाफ होता है। डीएसएस का रथ आरएसएस वालों की छाती पर चढ़ेगा। मोदी और योगी गोडसे के वंशज हैं। ये सभी देश की एकता और अखंडता को तोड़ने में लगे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य  मंत्री तेज प्रताप ने दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से मुकाबलें के लिए बिहार में धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का गठन किया है।

आज राजधानी पटना में तेजप्रताप ने अपने संगठन डीएसएस की रथ यात्रा निकाली। इस रैली में तेजप्रताप खुद रथ पर सवार थे और उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में युवा बाइक व अन्य गाडि़यों से चल रहे थे।

रथ यात्रा के मौके पर तेजप्रताप ने कहा कि हमारे संगठन का नाम धर्मनिरपेक्ष संघ है। इसमें सभी धर्मों के लोग विश्व में शांति की स्थापना के संकल्प के साथ जुड़े हैं। आज आरएसएस धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दे रहा है। देश व समाज को बांटने का काम कर रहा है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *