सुरेश प्रभु कि रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. अब पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों काउंटर पर लाइन में खड़ा होना नही पड़ेगा और ना ही हर रोज टिकट के लिये मारामारी करना होगा.

लंबी लाइन के कारण रोज ट्रेन से जाने वाले यात्रिओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था. कभी लंबी लाइन के कारण ट्रेन छूट जाना तो कभी आपस में ही उलझ पड़ना.

इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की योजना बनाया है, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेल को राशि भी आवंटित कर दी गयी है और इसे लेकर टेंडर भी निकल दिया गया है. पूमरे में पांच रेल मंडल हैं, जिसमें मुगलसराय, धनबाद, समस्तीपुर, दानापुर और सोनपुर शामिल हैं.

अभी ए श्रेणी के स्टेशनों पर टिकट वेडिंग मशीन लगायी जायेगी. जिसे लेकर 80 मशीन खरीदने कि योजना है, जिस पर 1.52 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा. पहले दौर में दानापुर रेल मंडल के पटना जंकशन पर तीन ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाये जाएँगे. इसके साथ ही शुरुआती दिनों में एक कर्मचारी मशीन के पास रखे जाएंगे जो आम यात्रियों को खुद से टिकट लेने में मदद करेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *