नवगछिया : चैत्र नवरात्र के दौरान नवगछिया शहर के शहीद टोला में स्थापित माँ दुर्गा के प्रतिमाओं का गुरुवार को देर रात पंडित दयानद पाण्डेय के द्वारा मंत्रोच्चार के बाद महाआरती की गयी।
Total Downloads: 119

जिसमे भक्तो कि भीड़ उमड़ पड़ी माँ की प्रतिमा को मंदिर परिसर में 3 बार घुमाया गया उसके बाद नगर भ्रमण कराया गया | जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जलाशय तक पहुंचा | जहां श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाये जय श्रीराम के धुन पर तथा पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा को विदाई दी | इससे पहले रास्ते भर में सभी श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते देखे जा रहे थे |


वही नया टोला में भी माँ की गाजे बाजे के साथ बिदाई दी गयी जिसमें से अधिकांश माताएं श्रद्धालु माँ की बिदाई आंशु बहा रहे थे | जहां शहीद टोला की प्रतिमा के साथ प्रशासन कि मुस्तैदी देखा गया |
