नारायणपुर – प्रखंड के महिला काॅलेज भ्रमरपुर में गुरुवार को चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कामख्या टीम को 42 रनों से हराकर गेंग्स डेविड बिजेता बना.
आयोजन समिति के नवनीत झा एवं सौरभ कुमार झुन्ना ने बताया कि टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गेंग्स डेविड ने पाॅच बिकेट खोकर 191 रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी कामख्या टीम 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. गेंग्स डेविड टीम के बेहतर बल्लेबाजी करने वाले संतानू कुमार उर्फ लल्लू को 40 गेंद 101 रन बनाकर नवाद रहने पर मैन ऑफ दी मैच से भ्रमरपुर बाजार के शिवम वस्त्रालय के संचालक शंभू गोस्वामी द्वारा बल्ला एवं सोनू के द्वारा 501 रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया मैच के दौरान कमेन्ट्री साहेब व सुमित कर रहे थे निर्णायक की भूमिका में पवन मंडल व कौशल झा थे. आयोजन को सफल बनाने में आशीष झा, उत्सव ऑनंद, प्रसन्न झा ,छोटु गोस्वामी, सहित अन्य खेल प्रेमी का योगदान रहा मैच के दौरान दशॆको की काफी भीड़ रहा.

