नवगछिया: नवगछिया प्रखंड के तेतरी गांव के रहने वाले श्रेयस ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीपीएससी की परीक्षा में उन्हें 1088वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) के पद पर हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

श्रेयस की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्रेयस के पिता अजय कश्यप पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी मां ऊषा कश्यप गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बीच श्रेयस ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

मां ऊषा कश्यप ने बताया कि श्रेयस बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और सजग रहा है। वह नियमित रूप से अध्ययन करता था और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा समर्पित रहता था। परिवार को शुरू से ही विश्वास था कि वह एक दिन बड़ी सफलता जरूर हासिल करेगा।

श्रेयस की इस उपलब्धि से तेतरी गांव सहित पूरे नवगछिया क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आगे बढ़ने का हौसला देगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....