कहते है की अच्छे दिन आने वाले है लीजिए आ गया अच्छे दिन बिहार के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने भी इस प्रोजेक्ट को सफाल बनाने के लिए रात दिन एक कर दिया है. मंत्री जी इस मुद्दे के सिलसिले में दिल्ली जा कर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से लगातार मिलते रहे हैं.
Total Downloads: 119
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्य सरकार को इसी शर्त पर अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया जिसमे फेरबदल किया गया है. पटना में अब सबसे पहले मेट्रो एयरपोर्ट रूट चलेगी. राज्य सरकार द्वारा तैयार कराए गए डीपीआर में एयरपोर्ट रूट पर दूसरे चरण में मेट्रो को चलाने का प्रस्ताव था जबकि सबसे पहले दानापुर से मीठापुर बाईपास वाया हाईकोर्ट होते हुए रेलवे स्टेशन तक का था. सरकार से मांगे गए अनापत्ति प्रमाण पत्र पर यह सुझाव दिया गया है जबकि रेलवे एवं गृह मंत्रलय ने सुरक्षा कारणों को जरुरी मानते हुए सुझाव एवं शर्तो के साथ क्लीनचिट दे दी है.
