नवगछिया : मोहन पोद्दार, जियो ने 11 अप्रैल को धन धना धन ऑफर लॉन्च किया था। इसको लेने की आखिरी डेट 15 अप्रैल यानि आज है। अगर आपने अब तक यह ऑफर नहीं लिया है तो तुरंत रिचार्ज करवा लें क्योंकि 16 अप्रैल से आप यह ऑफर नहीं ले पाएंगे। 15 अप्रैल के बाद फ्री ऑफर भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में यूजर्स को तुरंत कोई टैरिफ पैक लेना होगा। तभी वे जियो की सर्विसेस को यूज कर पाएंगे।
Total Downloads: 119
जियो ने धन धना धन ऑफर में प्राइम और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए दो-दो प्लान लॉन्च किए थे। जिसमें में 309 रुपए वाले प्लान में प्राइम मेंबर को 84 दिनों तक डेली 1GB 4G डाटा मिलेगा। वहीं, 509 रुपए वाले प्लान में प्राइम मेंबर को 84 दिनों डेली 2GB 4G डाटा मिलेगा। डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 128kbps हो जाएगी। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग और फ्री SMS भी दिए जाएंगे।

जिन यूजर्स ने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली उनके लिए प्लान
जिन यूजर्स ने प्राइम मेम्बरशिप नहीं ली थी या जो नए यूजर्स हैं उन्हें धन धना धन ऑफर के लिए 408 और 608 रुपए देने होंगे। यानी 408 रुपए में 1GB 4G डाटा और 608 रुपए में 2GB 4G डाटा मिलेगा। इसमें 99 रुपए प्राइम मेंबरशिप के शामिल रहेंगे

