भागलपुर: भागलपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बुढानाथ मंदिर के प्रांगण से थोड़ा हटकर गंगा तट के किनारे बसे एक छोटा सा प्रसिद्ध टापू DRIFTWOOD ISLAND(A MUSEAM OF ART) में भोजपुरी फिल्म “इश्क़ जिंदाबाद” के गाने की शूटिंग में काम कर रहे हीरो मुन्ना बिहारी और जया पांडे. यह जानकर खुशी होगी कि दोनों कलाकार बिहार के रहने वाले हैं . गाना शूटिंग करने के दौरान दर्शकगण काफी हतोत्साहित थें. शायद यह फिल्म प्यार को दर्शाता है ,समाज में पनप रहे निर्दयता , प्रेम के प्रति क्रुरुर भावना को खत्म करने का लगातार प्रयास से कर रहे हीरो मुन्ना बिहारी के पिछले दो फिल्में भी प्रेमणात्मक भाव को दर्शाता है . “हमार प्यार कबो ना मिटी”, “प्लेटफार्म न-2” और “इश्क़ जिंदाबाद” में नजर आ रहे हैं .उनकी पहली भोजपुरी फिल्म हमार प्यार कबो ना मिटी फिल्म भी प्यार पर आधारित बनाई गई थी.

4th इडियट्स फिल्म व मंजू श्री क्रिएशंस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म इश्क़ जिंदाबाद के निर्माता अमित जी कहते हैं कि यह सभी कलाकार हमारे स्थानीय हैं. और स्थानीय कलाकार को प्राथमिकता देते हुए इनकी कलाकारी को खूब अंदाजा गया .अभिनेता मुन्ना जी ने कई एल्बम के साथ छोटे पर्दे के तहत BIG MAGIC GANGA में भी काम किया है ,इसमें उनका किरदार एक पुलिस का था. फिर धीर-े धीरे अब बड़े पर्दे में नाम कमाने की कोशिश की जा रही है. बतौर हीरो का किरदार निभा रहे मुन्ना बिहारी इन दिनों अमित जी की बहुचर्चित फिल्म इश्क़ जिंदाबाद को लेकर काफी व्यस्त हैं .इसकी खास वजह है .वह काम के प्रति काफी मेहनत कर रहे हैं .

जया पांडेय जी की यह पहली फिल्म है जिसे वह काफी चर्चित नजर आ रही है. उसने बताया मुझे फिल्म में मुन्ना बिहारी क साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ .उसकी ख्वाहिश फिल्मों में हीरोइन बनना था जो अब पूरा हो गया. कैमरामैन संजय कुमार भी खूब प्रसन्न नजर आ रहे थे .अमित जी कहते हैं वह अपने इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मों में भव्य पारिवारिक और साफ-सुथरी फिल्मों का एक नया ट्रेड शुरू करना चाहते हैं .आमतौर पर ऐसा माहौल किसी हिंदी फिल्मों में देखा जाता है . इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत को नया मोड मिलेगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *