नवगछिया : ऋसव् मिश्रा, हिन्दी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म फेमस राइटर चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस नॉवेल पर बक्सर जिले के डुमरांव महाराज परिवार ने 3 करोड़ रुपए की मानहानि का केस दर्ज किया है।

इसका केस दिल्ली जिला कोर्ट में चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई मई में होने वाली है। इस विवाद के बारे में डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह के बेटे शिवांग विजय सिंह ने चेतन भगत पर राजपरिवार की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया।

शिवांग विजय सिंह ने कहा- “चेतन के नॉवेल में हमारे परिवार के बारे में गलत बातें लिखी हैं इससे समाज में गलत मैसेज गया है। चेतन ने मेरे परिवार को शराबी बताया है। यह सरासर गलत है। यह भी लिखा गया है कि हमलोगों को अंग्रेजी पढ़ने और बोलने नहीं आती है। मेरे परिवार को राजपूत के बदले ब्राह्मण जाति का बताया गया है।”

उन्होंने कहा कि  “अगर इस फिल्म में कहीं भी विवादित बातों का जिक्र हुआ तो इसके खिलाफ भी केस करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।” युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत पर दिल्ली में 3 करोड़ रुपए के मानहानि का केस दर्ज किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *