नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल से होने वाली स्नातक पार्ट-टू की परीक्षा के लिए कॉपियां अब तक उपलब्ध नहीं हैं। लगभग दो लाख कॉपियों की जरूरत है। इससे पहले भी कापियां नहीं रहने के कारण सात अप्रैल से होने वाली पार्ट-टू की परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल करनी पड़ी थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 388
इस बीच विश्वविद्यालय 20 अप्रैल से परीक्षा के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र देने की बात कह रहा है। अब विश्वविद्यालय कह रहा है कि जिन कॉपियों का पूर्व की परीक्षाओं में उपयोग नहीं हुआ था, उन्हीं से पहले एक या दो पेपर की परीक्षा ली जाएगी। शेष परीक्षा के लिए कॉपियां खरीदी जाएंगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
