नवगछिया: आज और कल पुरे भागलपुर सहित पुरे बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार देर शाम को पश्चिमी विक्षोभ बिहार के नाॅर्थ-इस्ट व साउथ-इस्ट में लगभग पहुंच चूका है. अब आज से इसका असर पुरे बिहार में देखने को मिलेगा. 
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
एक बार फिर भागलपुर सहित पुरे प्रदेश में बारिश होने की सम्भावना है. हालाँकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है की कही तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद शुक्रवार से मौसम ठीक हो जाएगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
