नारायणपुर: पुष्पराज कुमार @पर्यावरण प्रदूषण के कारण पृथ्वी के जीवों का अस्तित्व खतरे में पर गई है इसका एक मात्र उपाय पृथ्वी की रक्षा करनी है उक्त बातें प्रखंड स्थित शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर संगोष्ठी में बोलते हुए। मैटी इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी। डॉ विद्यार्थी ने कहा कि हम ऐसे कोई कर्म ना करे जिससे पृथ्वी के सुरक्षा पर आंच आये बिना सोचे समझे निजी स्वार्थ के कारण वृक्षों की अंधाधुन कटाई, डीजे से बढ़ता ध्वनि प्रदूषण, गंदगी फैलाने से वायु प्रदूषण एवं नदी नाले का गंदा पानी का गंगा में बहाव आदि से पृथ्वी की सुरक्षा को गम्भीर ख़तरा हो रही है।

इन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ो का लगाना एवं स्वच्छता को अपनाना इसका सहज समाधान इस अवसर पर ग़ांधी वादी विचारक सुदामा साह, अधिवक्ता विजय सिंह, रिजवान अली, इंसान अली, आचार्य आलोक, चिकित्सक डॉ सुधांशु, डॉ शिवराज आदि वक्ताओं ने पृथ्वी की सुरक्षा हेतु लोगों को सत्कर्म करने को प्रेरित किया ताकि मानवीय अस्तित्व की सुरक्षा हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *