नवगछिया : शुक्रवार को कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे रेक पॉइंट का निरीक्षण सोनपुर जोन के डीआरएम ए के अग्रवाल ने किया. मिली जानकारी के अनुसार डीआरएम अपने निजी काम से भगलपुर आये थे, जिस क्रम में वह नवगछिया रेलवे स्टेशन उतर कर भगलपुर के लिए रवाना हुए थे.

जिसके बाद भगलपुर पुनः वापस नवगछिया आकर नवगछिया रेलवे स्टेशन आकर स्टेशन का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर कर्मियों  पर बरसे, उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाइये. जिसके बाद वे मालगोदाम होते हुए रेक पॉइंट पहुचे. वहां पहुँच कर उन्होंने रेक पॉइंट का जायजा लिया. जिसके बाद वे राजधानी एक्सप्रेस पकर कर रवाना हो गए. निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ नवगछिया आरपीएफ के के एन सिन्हा, रेलवे इंजीनयर लाल बिहारी साह, राम बालक यादव, सिपाही गौरव,रितेश मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *