जश्न -ए-मेराजे मुस्तफा व उर्स बाबू हुजूर आयोजित
———————
बिहपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक खानका- ए -आलिया कादिरिया फरिदिया मोहब्बतिया मे जश्न- ए-मेराजे मुस्तफा व बाबू हुजूर नेहाल अहमद खाँ फरिदि रहमतुललाह अलैह का दो दिवसीय उर्स -ए- पाक (पुण्यतिथि)बङे ही धुम धाम के साथ मनाया गया ! इस अबसर पर सोमवार की देर रात तक आयोजित जलसे मे देश के कोने कोना से आये हुये ओलमाये कराम ने शिरकत किया ! कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज काङी मो0 प्रवेज आलम ने तिलावते कुरान शरीफ से शुरू किया ! जलसे और उर्स -ए-पाक की सदारत खानका के सज्जादा नशी हजरत मो0 कौनैन खाँ फरिदि नायव सज्जादा नशी हजरत मौलाना मो0 शब्बर खाँ फरिदि ने किया ! जलसे मे मौलाना मुफ्ती अनबारूल कादरी धनबाद एबं हजरत मौलाना मुफ्ती मो0 अरशदुल कादरी सितमढी ने कहाकि पैगबर मोहम्मद मुस्तफा तक पहुँचने के लिए बलियो एबं बुजुर्गों के आस्थाने से निसबत रखकर ही आप हासिल कर सकते है हजरत मौलाना मो अबूसालेह फरिदि बिहपुर ने कहाकि बाबू हुजूर अलैहरहमा की जिन्दगी पर रौशनी डालते हुये लोगों को उनके बताये हुये रास्ते पर चलने की हिदायत दी ! नातखानी मे शायरे इस्लाम हजरत मो0 हैदर रजा दरभंगा एब शायरे इस्लाम हजरत मो0 हसीन रजा आरा ने पैगमबर मोहम्मद मुस्तफा एबं बाबू हुजूर की शान मे नातिया कलाम पेश किया! खानका परिषर मुरीदीन जायरीन से भङा था आम लोगों के बीच लंगर तकशीम किया गया !

जलसे का संचालन हजरत मौलाना मो0 बदरूजमा मधेपुरा ने किया खानकाही कबबाली का भी आयोजन हुआ ! बच्चा हिन्दुस्तानी भागलपुर एबं अकरम कबबाल समस्तीपुर ने शानदार कबबाली सुनाकर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया! मौके पर कर्रार खान फरिदि , रहबर खान , रहनुमा खान , मौलाना मो0 मोबबशीर आलम , मौलाना मो0 राकीब आलम, काङी मो0 जियाउलहक , रिजवान खाँ, फारूक आलम नकशबंदी , ताज उददीन खाँ, मो0 मेराज आलम नकशबंदी, गुलाम पंजतन , खुर्शीद आलम, आदि मुरिदीन जायरीन मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *