नवगछिया: मक्खताकिया चौक स्थित आवासीय प्रतियोगिता शिक्षा निकेतन विद्यालय के कार्यालय परिसर में मंगलवार को SRM हेल्थकेयर एंड एजुकेशन का पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार पांडेय, सचिव डॉ दीपक कुमार साह, उपसचिव, कोषाध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, बिहार पुलिस मेंस एसोशियेशन के अध्यक्ष अविनाश कुमार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, अर्जुन कुमार सूरज, लक्ष्मी नारायण साह, संजय रजक, मनोरंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल इत्यादि लोग मौजूद थे।

दीप प्रज्वलन के बाद पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली धन होता है। कई बीमारियां ऐसी हैं जिनका आजकल अंग्रेजी दवाओं से सही और सफल इलाज नहीं हो पाता है। बीमारियों को जड़ से समाप्त करने के लिये जड़ी-बूटी यानि आयुर्वेदिक अथवा प्राकृतिक इलाज कराना होता है। तभी स्वास्थ्य रूपी धन की रक्षा हो पाती है। वर्तमान समय में नवगछिया में एक भी संस्था नहीं थी, जिसके माध्यम से आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक या प्राकृतिक अथवा यूनानी चिकित्सा पद्धति की शिक्षा प्राप्त कर आम लोगों को आसान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। अपराध प्रभावित इस क्षेत्र में इस संस्था द्वारा यह पहला प्रयास शुरू किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है।
वहीँ संस्था के सचिव डॉ दीपक कुमार साह ने बताया कि इस संस्था को पटना स्थित बिहार एक्यूप्रेशर योगा कालेज से संबद्धता प्रदान कर दी गयी है। अब विभिन्न चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा लेने के लिये अपना नामांकन करा सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *