अभी चार दिन (29 अप्रैल) तक तेज पछुुआ हवा लोगों को परेशान करेगी. इस दौरान तेज धूप के कारण दिन का तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. इसके बाद बदले हवा के रुख के कारण हल्की बूंदाबांदी या फिर आंधी आ सकती है. आज तेज धूप से गरमी बढ़ गयी. तेज धूप के आगे हवा लोगों को राहत देने में ना काफी साबित हुई.

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आर्द्रता 81 प्रतिशत रही जबकि दिन भर 6.2 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवाएं बही. सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ बिरेंद्र कुमार ने बताया कि 28-29 अप्रैल तक दिन का तापमान बढ़ेगा. दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. नवगछिया बाजार में भी आये दिन भर बिजली आती जाती रहती है वही सभी वार्डो में मच्छर का आतक फैला हुआ है लोग बिजली से काम मच्छर से ज्यादा परेशान है |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *