नवगछिया : नवगछिया में पिछले कई दिनों से वार्ड न० २१ को लेकर सभी राजनीतिज्ञ की नजर थी कि इस वार्ड में इस बार निर्बिरोध चुनाव होगा मगर तमाम कयासो के बाद अभी यह निष्कर्स निकला और मुख्य बाजार स्थित रंजन केडिया के द्वारा चुनाव के लिए नामाकंन नवगछिया अनुमडल में डाला गया कहते है नवगछिया नगर पंचायत का वार्ड नंबर 21 नवगछिया का हृदयस्थल माना जाता है. क्योकि यहाँ से नगर प्रवेश के लिए सभी द्वार यही से गुजतरे है नवगछिया मुख्य बाजार के सभी चौक चौराहा इसी वार्ड के अंतर्गत आते है पिछले दिनों ही प्रशासनिक पहल पर अतिक्रमण को हटाया गया था लेकिन दो दिनों के बाद स्थिति यथावत हो गयी. इस वार्ड के लोगों के लिए प्रकाश की व्यवस्था और मच्छर का प्रकोप मुख्य समस्या है. लगाये गये स्ट्रीट लाइट कई सालो से खराब पड़े हैं.
Total Downloads: 72
क्या कहते हैं प्रत्याशी
वार्ड न० २१ के प्रत्याशी रंजन केडिया ने कहा कि वार्ड के सभी योजनाओं में जम कर बंदरबांट हुआ है. नाले सही से नहीं बने. पानी निकास की समस्या है. कूड़े का अंबार लगा रहता है. डस्टविन दिखाने के लिए है. सभी स्ट्रीट लाइन और सोलर लाइट खराब पड़े हैं. कई लोगों को राशन कार्ड व आवश्यक सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है.
