नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र के अम्भो नीवासी बीरबल सिंह की पत्नी ललिता देवी ने खरीक थाना में आवेदन देकर कहा कि उसके पति बीरबल सिंह दीमापुर नागालैंड में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं.
Total Downloads: 400
और वह अपने पुत्र दारा सिंह कृष्ण कुमार और पुत्री जूली कुमारी खुशबू कुमारी के साथ गांव में ही रहती है. 20 तारीख को सुबह 5 बजे उसके छोटे बेटे को खेल के मैदान में अनमोल कुमार सिंह द्वारा बहुत मारा पीटा गया. साथ ही मारते हुए जान मारने के लिए केला के खेत में ले जाने का प्रयास किया गया मगर किसी तरह सोर गुल होने के बाद वह वहां से भागने में सफल रहा. मगर उसके बाद भी आरोपी घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास करने लगा. साथ ही मेरी बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया.
