भागलपुर : बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ एक लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आज रिलीज़ हो गई। रिलीज़ से पहले ही 500 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज़ था। इसे देखने की बेताबी कुछ इस कदर थी कि फिल्म का फर्स्ट शो देखने के लिए लोग सवेरे से ही सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाए खड़े थे। ​बाहुबली 2 देखने वालों में कई लोग तो इतने प्रभावित हुए कि इसे दोबारा देखना चाहते हैं।

बिहार के भागलपुर के दीपप्रभा टॉकीज में आज सुबह काउंटर खुलने के पहले ही लंबी लाइन लगी रही। इलाके के कुछ युवक फिल्म का टिकट 40 के बदले 300 में बेच रहे थे और लोग खरीद रहे थे। इसे देखकर काउंटर पर टिकट के लिए कतार में खड़े लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर में मारपीट भी शुरू हो गई।

ब्लैक में टिकट बेच रहे युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तब तक युवक काफी टिकट बेच चुके थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सिनेमा ह़ॉल पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस की दखल के बाद लोग शांत हुए। बाद में पुलिस की देखरेख में काउंटर से टिकट की बिक्री की गई।

फिल्म को लेकर युवाओं में काफी क्रेज दिखा। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमें बस यह देखना है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस प्रश्न का जवाब इसी फिल्म में देखने को मिलेगा, जिसका हमने काफी इंतजार किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *