बेगुसराय : सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा और नौकरी के लिए फर्जीवाड़े का हैरत अंगेज खेल तो आपने सुने होंगे लेकिन कभी एेसा आपने नहीं सुना होगा कि नौकरी पाने के लिए एक भाई को अपना पति बना लेने का मामला अचंभित करने वाला है।

मामला बेगूसराय जिले के नावकोठी के सैदपुर विष्णुपुर तालिमी मरकज का है। भाई को पति बनाकर महिला ने नौकरी हासिल कर ली। तालिमी मरकज में शिक्षा स्वयं सेवक के तौर पर बहाली हुई, लेकिन सबीला खातून की जगह मुशरत खातून का चयन हुआ। काफी जद्दोजहद के बाद सबीला खातून की बहाली हुई।

बहाली तो हो गई, लेकिन 2 साल तक काम करने के बाद भी जब वेतनमान नहीं मिला तो वह अपने हक के लिए दर-दर भटक रही है। जब उसने इसका आवेदन दिया तो पता चला कि उसकी नियुक्ति ही अवैध तरीके से की गई है।

अब शिक्षा विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि उसकी नियुक्ति ही अवैध तरीके से की गई है और उसने अपने भाई को ही अपना पति बताया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *