नवगछिया : गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर यादव की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए खगरिया विधायक पूनम यादव रंगरा प्रखंड क्षेत्र के चापर स्थित उनके घर पर पहुंची.
Total Downloads: 86
वे पूर्णिया से एक निजी कार्यक्रम में भाग लेकर खगड़िया लौट रही थी. इसी क्रम में कमल किशोर यादव के खराब स्वास्थ्य के बारे में उन्हें जानकारी मिली तो वे उनसे मिलने चापर स्थित उनके घर पर पहुंची और वहां पहुंच कर उनके स्वास्थ्य संबंधी हालचाल की जानकारी ली. कमल किशोर यादव छात्र आंदोलन काल से ही समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ चुके है. उनसे मिलने के बाद विधायक पूनम यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से भी मुलाकात कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुई. इसी क्रम में महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापर हाट के प्रधानाचार्य अवधेश पासवान ने उन्हें विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में अवगत कराया. इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय के समस्याओं के बारे में विधानसभा में प्रश्न उठाने की बात कहीं. इस मौके पर पंचायत के मुखिया मंजू देवी, पंचायत समिति सदस्य मोती यादव, शिक्षक मुकेश कुमार विजेता, अधिवक्ता अशोक यादव, अवध किशोर यादव मुख्य रुप से मौजूद थे.
