भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राजगीर में प्रशिक्षण शिविर दिनांक 2 मई 3 मई एवं 4 मई को आयोजित किया गया है
Total Downloads: 85

जिसमें इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 2000 प्रतिभागी भाग लेंगे इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय पदाधिकारी के अलावा राजद के राज्य पदाधिकारी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजद के जिला अध्यक्ष युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष महासचिव एवं प्रवक्ता भाग लेंगे ।इस प्रशिक्षण शिविर की सफलता हेतु पार्टी ने विभिन्न उप समितियां का गठन किया है उप समितियों के संयोजक एवं सह संयोजक बनाए गए हैं ।
श्री यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल 1 मई को ही राजगीर पहुंच जायेंगे । प्रशिक्षण शिविर के सलामी कमिटी के संयोजक युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब को बनाया गया है । प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन 2 मई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद के द्वारा झंडा तौलन के समय युवा राजद द्वारा सलामी दिया जायेगा जो कि युवा राजद के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा ।

