नारायणपुर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

नारायणपुर:  प्रखंड के सिहपुर पूरब पंचायत के पूर्व मुखिया मधुरापुर बाजार निवासी रीता देवी के पुत्र की असामयिक मौत हो जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन बुधवार को देर शाम पूर्व मुखिया के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

है. इस अवसर पर श्री हुसैन ने परिजनों से कहा कि यह बहुत ही विपत्ति की घड़ी है और इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उन लोगों के साथ हैं. श्री हुसैन ने कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि इस कठिन घड़ी में पूर्व मुखिया सहित सभी परिजनों को  संबल प्रदान करें. मालूम हो कि पूर्व मुखिया पुत्र प्रभात कुमार का मौत रविवार की रात्रि मायागंज में हो गया. भागलपुर में लू लगने पर बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

नारायणपुर के कार्यकर्ताओं का लिया हाल चाल

देर शाम नारायणपुर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नारायणपुर के कार्यकर्ताओं का हाल चाल लिया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल में सिद्ध कर दिया कि भारत को यही सरकार सम्मान दिला सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साठ साल की हुकूमत पर भाजपा की सरकार के 3 साल भारी है. इस अवसर पर श्री हुसैन के साथ नवगछिया भाजपा के जिला महामंत्री अधिवक्ता अजीत कुमार, खरीक दक्षिण की जिला पार्षद व भाजपा नेत्री कुमकुम देवी, सज्जन भारद्वाज, संजीव सिंह उर्फ झाबो जी आदि अन्य नेताओं की भी उपस्थिति थी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर झा नीलु, दिनेश कुमार यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, उपमुखिया पंकज पोद्दार, रीतेश सिंह, बबलू पासवान, विजय सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, सकलदेव सिंह, गया प्रसाद यादव,जैनुल अली, भाजपा नेता सह पंचायत के उपमुखिया पंकज पोद्दार, प्रभु पोद्दार मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *