नवगछिया : मेडिकल कॉलेज किशनगंज मैं आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर नवगछिया लौटने के क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक भाजपा रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, नवगछिया जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नवगछिया में एक बैठक कर आगामी 6 मई को बिहपुर विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता के प्रशिक्षण पर नवगछिया में विचार विमर्श किया.
Total Downloads: 378

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि राज्य की सरकार अब पूरी तरह से घोटालों में व्यस्त हो चुकी है. यह सरकार जन हित की बात करना तक छोड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि इलाके में समस्याओं का अंबार है लेकिन नितीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के कई उपलब्धियों के बारे में भी बताया.

