गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर के छट्ठू सिंह टोला निवासी अखिलेश ठाकुर पिता गणेश ठाकुर के घर में आज सुबह एक चतुर्भुज बालक के जन्म लेने की खबर है. जिसे देखने वालों की भीड़ लगातार उमड़ रही है.

जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर के छट्ठू सिंह टोला निवासी अखिलेश ठाकुर की पत्नी बिजली देवी ने गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे एक अजूबे बालक को जन्म दिया है.  जिसे चार हाथ और चार पैर बताये जा रहे हैं. जिसके जन्म के साथ ही चतुर्भुज बालक के रूप मे भगवान का अवतार की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैलने लगी. देखते ही देखते बालक रूपी भगवान को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है. वहीं खबर है कि इस चतुर्भुज बालक की दो घंटे बाद ही मौत भी हो गयी. इसके बावजूद उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. वहीं आस पास के लोगों के अनुसार इस चतुर्भुज बालक के जन्म की खबर कई जिलों तक फैल गयी है. साथ ही कई जिलों से दर्शन के लिए लोगों के पहुँचने की खबर है. यह भी बताया जा रहा है कि इस बालक के शव को अभी बर्फ के बीच भी रखा जायेगा. जिससे अधिक से अधिक लोग इसका अंतिम दर्शन कर सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *