नवगछिया :- नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत नारायणपुर गांव में ही कालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें कि बीसीसी रंगड़ा और नारायणपुर के बीच में मैच खेला गया. मालुम हो कि बीसीसी रंगड़ा ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 144 रन बनाया जिसके जवाब में उतरी नारायणपुर की टीम 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई है.
Total Downloads: 79
जिसमें कि बीसीसी रंगड़ा के टीम ने 55 रन से मैच जीत दर्ज कर लिया. रंगड़ा के तरफ से ओपनिंग करने के लिए आये ऋतुराज कुमार ने 29 रन और अमन सिंह 51रन की शानदार पारी खेला. दोनों के तरफ से 85 रन की साझेदारी किया गया है. वहीं बिनीत कुमार ने 20 रन बनाया है. रंगड़ा के तरफ से गेंदवाजी में छप्पन सिंह ने 3 विकेट और यश राज के द्वारा 4 विकेट लेेकर नारायणपुर की टीम को 89 पर ही ढेर कर दिया. वहीं मैन ऑफ मैच अमन सिंह निक्की को दिया गया है . अम्पायर के रूप में गुंजन झा ओर अमरेश कुमार थे.
