एक निजी टीवी चैनल द्वारा जारी टेप में राजद सुप्रीमो लालू यादव व बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद व राजद नेता मो. शहाबुद्दीन के संबंधों का खुलासा हुआ है। इससे बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। इसे लेकर भाजपा सहित पूरा विपक्ष बिहार के सत्‍ताधारी महागठबंधन पर हमलावर हो गया है। विपक्ष ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से  इस्‍तीफे की भी मांग की है।

भाजपा के नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया है कि टीवी चैनल ने लालू का पर्दाफाश कर दिया है। इसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच के संबंधों को भी लेकर खुलासा किया गया है। भाजपा नेता ने  कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू पर तुरत कार्रवाई करनी चाहिए। राज्यपाल को भी पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए और पूरे मामले को देखना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले बिहार सरकार को तुरत एडवायजरी जारी करनी चाहिए।

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा है कि इससे साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।मांझी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस्‍तीफे की भी मांग की है।

विपक्ष के हमले के बीच महागठबंधन के नेता अभी चुप हैं। कांग्रेस ने इस बारे में अभी कुछ भी कहने से इन्‍कार कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्‍ता ने कहा है कि पार्टी पहले पूरे प्रकरण को देखेगी, इसके बाद ही कुछ प्रतिक्रिया देगी।

वहीं इस खुलासे के बाद मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि इस मामले के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शहाबुद्दीन को लालू ने बचाने की कोशिश की और इस मामले में नीतीश सबकुछ जानते हुए भी चुप क्यों रहे?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *