भागलपुर : टीएनबी कॉलेज परिसर में हुई पार्ट वन की छात्रा सुनीता कुमारी (19) की हत्या के मामले में शक के आधार पर हिरासत में लिए गए जवान (प्रेमी) ब्रजभूषण ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि सुनीता को शादी की बात कह कॉलेज बुलाया और धोखे से उसे मार डाला। इस कृत्य में उसके दो साथी बिहपुर के गौरी और सूरज भी शामिल थे। उसने बताया कि सुनीता ने मांग में सिंदूर भरने को कहा। इसी बात पर विवाद हुआ और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला।

कॉलेज जाने की बात कह निकली थी घर से

पिता संजय मंडल ने बताया कि सुनीता घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली। उसने कॉलेज यूनिफॉर्म नहीं पहना था। जब टोका गया तो कहा कि दोस्त से नोट्स लेने वह जा रही है। इस कारण उसका बैग भी चेक नहीं किया गया। बैग में मिले सामान से यह स्पष्ट होता है कि उसने कॉस्मेटिक सामान घर से निकलने के बाद खरीदे होंगे। बैग में ही कॉलेज का आईडी कार्ड और आधार कार्ड था।

एक लड़की और दो लड़के आए थे शिव मंदिर

कॉलेज परिसर में स्थित भौतिकी विभाग के सामने शिव मंदिर है। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि एक लड़की और दो लड़के गुरुवार दोपहर मंदिर आए थे। लड़की के पास एक बैग था और लड़के के पास पानी की बोतल। तीनों कुछ देर मंदिर के पास बैठे। बाद में वे लोग बॉटनी विभाग की और चले गए। इसके बाद तीनों दिखाई नहीं दिए।

साजिश के तहत सुनीता को बुलाया

ब्रजभूषण ने बताया कि सुनीता को साजिश के कॉलेज बुलाया और सुरक्षित स्थान पर मांग में सिंदूर भरने की बात कह ले गया। जब उसने मांग में सिंदूर भरने को कहा तो साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *