नवगछिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया के कार्यकर्ता ने गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया के प्राचार्य का घेराव किया जिनका मुख्य उद्देश्य था कि स्नातक पार्ट ii के पेपर iv राजनीति शास्त्र, जो परीक्षा दिनाक 3-05-2017 को होनी थी जब परिक्षार्थी उस दिन परीक्षा देने पहुंचा तो बताया गया कि इस पेपर की परीक्षा दिनांक 6-5-2017 को लिया जाएगा
Total Downloads: 87

परन्तु जब छात्र आज सुबह परीक्षा देने पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा लेने से मना कर दिया जिसका विरोध काफी जोर से होने लगा । सभी सभी छात्र छात्रओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मानने को तैयार नही हुए । तभी तिलकामांझी विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अरुण सिंह ओर प्रॉक्टर योगेंद्र महतो से बताकर दोबारा परीक्षा कराने की बात की गई । उसके बाद सभी छात्र शांत हुए ।

