ढोलबज्जा थाना ने की कारवाई, धोबिनिया बासा से गिरफ्तार किया गया आरोपी

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के धोबिनिया बासा स्थित ध्रुव यादव के बासा पर नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी बद्रीनाथ यादव के पुत्र अविनाश कुमार को एक देसी कट्टा समेत 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

थाना प्रभारी जनक किशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धोबिनिया बासा स्थित छापेमारी की गई, जिसमें अपराधी अविनाश कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि अविनाश पर पहले भी कई मामले दर्ज है, जिसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार  अविनाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए धोबिनिया बासा में घात लगाकर बैठा हुआ था. जिसकी भनक पुलिस को लगते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. पूर्व में भी कई मामलों में नामजद होने की शंका बनी हुई है. गिरफ्तार अपराधी अविनाश कुमार से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *