नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर महिला महाविद्यालय मैदान में आयोजित एमडीपीकेएल सीजन थ्री के विजेता बने तरूण टाइटन्स ।तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र , जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र ने तरूण टाइटन्स व केकेआर टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिला परिचय पात्र कर फीता काट किया ।
Total Downloads: 79
प्रतियोगिता में कुल आठ टीम नवगछिया पुलिस जिला का भाग लिया ।मुख्य अतिथि ई शैलेन्द्र ने खिलाड़ियों के प्रतिभा को देख कर क्षेत्र का नाम रौशन करने के साथ अच्छे खेल का प्रर्दशन पर धन्यवाद दिया ।विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र व जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।मैच के रेफरी समरेश कुमार व दिलीप झा की भूमिका रही ।फाइनल मुकाबले में तरूण टाइटन्स ने केकेआर टीम को 48- 42 से हराया ।तरूण टाइटन्स के खिलाड़ी को बेस्ट खेल का पुरस्कार से सम्मानित हुए ।मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रसून कुमार मिश्रा, प्रो भोला कुमर, संयुक्त सचिव प्रसन्न कुमार झा, सचिव नवनीत झा, सौरभ कुमार झुन्ना, संजय झा, त्रिलोचन झा,अनुज मिश्रा, पंसस देवनारायण मंडल ,शिक्षक तरूण कुमार, आशीष झा बौआ सहित अन्य मौजूद थे ।


