नारायणपुर : प्रखंण्ड के चकरामी गाँव में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय शहीद बलराम साह कबड्डी व खोखो डे नाइट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर गुरुवार को पुरुष वर्ग में भ्रमरपुर ने कुल 56 तो बलहा की टीम केवल 46 अंक ही अर्जित कर सकी और ट्रॉफी में उपविजेता का हक़दार बनी।
Total Downloads: 382
वही बालिका वर्ग में भी बलहा की टीम का ही दबदबा रहा इन्होंने दुर्गा टीम चौहद्दी को 5 अंक से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की. इधर खोखो में बजरंगी क्लब चकरामी को हराकर नारायणपुर विजेता बनी इन्होंने 2 अंक से मात दी अंक का फासला 9-7 रहा प्रतियोगिता के दौरान बेस्ट ऑफ प्लेयर का आवाडॆ निक्की कुमारी को दिया गया.खेल का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुमार यादव ने दिपप्रज्वलित कर किया.विजेता व उपविजेता टीम को जयप्रकाश महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ बिभांशु मंडल पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव, बीडीओ सतेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सुदिन राम पीएचसी के डा बिनोद कुमार ने पुरस्कृत कर किया. मौके पर कबड्डी संघ के सचिव गौतम प्रितम, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित यादव, कुमार गौरव, गायक चेतन परदेशी , शिक्षक अरविंद यादव,बमबम कुमार ,सौरभ कुमार ,सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे
