नवगछिया  : शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल मंडल सोनपुर संसदीय समिति द्वारा रेल मंडल कार्यालय सोनपुर में आयोजित बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाग लिया और पूर्व मध्य रेल मंडल कार्यालय सोनपुर के अंतर्गत आने वाले अपने संसदीय छेत्र के नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले नवगछिया,खरीक,बिहपुर,नारायणपुर,कटारिया स्टेशन पर कई नई ट्रेन के ठहराव की मांग,यात्री के सभी समस्याओ पूर्व मध्य रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में उठाया और जनहित में समाधान किये जाने का आग्रह किया.

सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बैठक में नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को बढ़ाये जाने के संबंध में कहा रेलवे प्लेटफार्म जो पूर्वी तरफ में रेल परिसर के बाहर – बाहर आवागमन हेतु ऊपरी पुल की आवश्यकता है. वर्तमान में उपरगामी पैदल पुल की ऊँचाई दक्षिन दिशा में काफी अधिक है जो यात्रियों के लिए अत्यंत कम है. जिसे बढ़ाया जाना उचित है. प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर छावनी की लंबाई को बढ़ाया जाना अतिआवश्यक है. प्लेटफार्म के चारो तरफ घेरावन्दी एवं मुख्य गेट का सौन्दर्यकरण किया जाय. नवगछिया स्टेशन पर निम्न ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस,डिब्रूगढ़ अमृतसर,उदयपुर सिटी,गांधी घाम एक्सप्रेस,न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की ठहराव किया जाय. नवगछिया स्टेशन के पूर्वी केबिन से दच्छिन पार आवागमन हेतु नया टोला, रेलवे सड़क तक पीसीसी सड़क का निर्माण तथा नवनिर्मित आर.ओ. बी .को अति शीघ्र  चालू कराया जाय. खरीक स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर आवागमन सुलभ करने हेतु यथाशीघ्र पैदल पार पुल का निर्माण कराया जाय. प्लेटफॉर्म की ऊँचाई अत्यधिक कम होने के चलते जिससे ट्रेनों में चढ़ने के दौरान विशेषकर महिलाओ एवं बुजुर्गो को काफी परेशानी होती है इस लिए प्लेटफॉर्म को ऊँचा किया जाय. बिहपुर स्टेशन पर जनसुविधाओं को बढाये जाने वाली निम्न मांग बिहपुर स्टेशन पर  प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने,बिहपुर स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेन नार्थ ईस्ट ओखा एक्प्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, गरीब नाबाज एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, अजमेर शरीफ और अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव का मांग शामिल है. वही बिहपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र, थाना बिहपुर को यथाशीघ्र मानसी स्टेशन से स्वतंत्र कर दर्जा बढाये जाने एवं चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति किया जाय. रेलबे के जमालपुर ढाला से झंडापुर के ईमली चौक तक रेल सड़क का जीणोद्धार किया जाय जो कि जनहित में अत्यंत आवश्यक है।बिहपुर में  पार्सल   बुकिंग सेवा पुनः आरम्भ किया जाय ताकि कृषि उत्पाद देश के अन्य भागों में सुगंमतापूर्ण जा सके. फुट ओवर ब्रीज के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर माल गोदाम तक आवागमन सुलभ हो सके. खरीक स्टेशन पर इंटर सिटी एवं दानापुर कटिहार का ठहराव किया जाय और खरीक स्टेशन तक रेल पथ का निर्माण किया जाय. कटारिया स्टेशन पर आर ओ बी का निर्माण,प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाया जाय, प्लेटफॉर्म पर छावनी एवं चारदीवारी का निर्माण किया जाय. नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर आर.ओं.बी.निर्माण कार्य एक वर्ष से बंद है उसे शीघ्र पूरा किया जाय. नातायांपुर स्टेशन के प्लेटफोर्म की उचाई बधाई जाय,स्टेशन पर प्रतिक्षलय में आवश्यक जनसुविधा बढ़ाया जाय .बैठक में डीआरएम अतुल कुमार सिन्हा,पूर्व मध्य रेल मंडल के जीएम डी. के. गायन सहित रेल मंडल के सभी अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *