नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिला कार्यसमिति की बैठक युमनिया गांव में जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से विधान पार्षद एन के यादव, पूर्व सासंद अनिल यादव, पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की 29 मई को राज्य सरकार की विफलता के लिए एक दिवसीय धरना का निर्णय लिया गया ।
Total Downloads: 87

बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी रामानंद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को समर्पित पार्टी है केन्द्रीय सरकार के द्वारा जन कल्याण के लिए कई योजनाओं चलायी जा रही है । योजना के प्रचार प्रसार के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे। बैठक में सत्येन्द्र नारायण चौधरी कौशल, जिला परिषद् सदस्या नंदनी सरकार, कुमकुम देवी, शबाना आजमी, पुनम चौरसिया, करुणा झा, संचितानंद मेहता, पुलकित सिंह, आलोक सिंह, नरेश सिंह, गुजंन सिंह, गोपाल चौधरी, अभय राय, मृत्युंजय सिंह, श्री किशोर झा, बिजेंद्र शर्मा, उपेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, प्रखंड अध्यक्ष रूपेश रूप, रवि रंजन, बबलू चौधरी, नीलु झा, चंदन यादव, डॉ पप्पू रवि साह, दिनेश कुंवर, मनोज सिंह, नंदकिशोर सिंह ,प्रभु चौधरी, प्रदीप शर्मा, बाबुल शोषण यादव, रवीश भारती, मो आबिद, पवन सिंह,वशिष्ठ सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

