गड़हनी शिव मन्दिर के प्रांगण में जब दुल्हन शादी के लिए पहुंची तो वह दुल्हे को देखकर बिदक गई। उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया, उसका कहना था कि दूल्हा काला है, मैं शादी नहीं करूंगी, काफी मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन शादी को तैयार हुई।
Total Downloads: 383
आयर थाना अंतर्गत बरनाव गांव की नीतू की शादी सीकरहटा थाना अंतर्गत सिकरौल बाल टोला निवासी रमेश राम से तय हुई थी। इधर, विवाह के लिए गड़हनी शिव मंदिर पर वर वधू दोनों पक्षों के लोग जुटे थे। मंदिर प्रांगण में तिलक चढ़ने के बाद जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो शादी से इंकार कर दिया।
दुल्हन का कहना था कि लड़का काला है। इसके बाद वह अपने गांव से आई गाड़ी में जाकर बैठ गई। इस वाकये के बाद वर से लेकर वधू पक्ष के लोग सकते में पड़ गए। वर और वधू पक्ष में नोकझोंक और हंगामा होने लगा। बाद में सगे-संबंधियों समेत लोगों के समझाने पर फिर दुल्हन मान गई। इसके बाद वह शादी करने के लिए मंडप में वापस आई।

दुल्हन के शादी करने से इंकार करने के बाद वधू पक्ष के साथ ही सारे बाराती सकते में पड़ गए। दुल्हन शादी के मंडप से उठकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गई। वह काफी देर तक शादी करने से ऐतराज जताती रही। बाद में काफी मान-मनौवल के बाद दुल्हन शादी करने को राजी हो सकी। इस दौरान मंदिर प्रांगण में काफी देर तक नोकझोंक चलती रही।
