भागलपुर :बिहार में  की गिरफ्त में आई एक लेडी डॉन ने जो पर्दाफाश किया है उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। ये लेडी डॉन अपने पति के साथ मिलकर रंगदारी मांगती थी और इतना ही नहीं वह अन्य बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे चुकी है।

ताजा मामले में राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के पति समेत तीन अन्य सोने-चांदी के व्यवसायियों से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में अरेस्ट हसन उर्फ हुसैन और उसकी पत्नी जन्नती ने पुलिस के समक्ष कई राज खोले हैं।

इशाकचक के विषहरी स्थान के पास सोने-चांदी के कारोबारी पृथ्वी साह को फोन कर रंगदारी मांगने वाली जन्नती ही है। पुलिस को इस मामले में कुछ कॉल रिकार्ड और वॉयस हाथ लगे हैं। वॉयस और जन्नती की आवाज एक जैसी है। पुलिस इसकी इस आवाज की एफएसएल से जांच भी कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, जिस मोबाइल से पृथ्वी साह को फोन किया गया था, वह जन्नती के पास से बरामद हो गया है। उसका पति हसन उर्फ हुसैन कोलकाता और भागलपुर आता-जाता था, इस कारण अपराधियों के मोबाइल का लोकेशन भी कोलकाता और भागलपुर बताता था।

पुलिस के मुताबिक, हसन और उसकी पत्नी एक सिम को अलग-अलग मोबाइल में डालकर रंगदारी मांगते थे और धमकी देते थे। हसन ने बताया कि उसका मोबाइल लेकर एक लड़के ने कॉल किया था और रंगदारी मांगी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *