नवगछिया : नवगछिया कोसी पर बने विजय घाट के समीप कोसी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच पथ निर्माण हेतु मौजा प्रतापनगर अंचल नवगछिया में अर्जित की जा रही भूमि अधिग्रहण हेतु शनिवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मुखिया व ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई. जिसमें भू-अर्जन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी भागलपुर सहित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. बैठक में विभिन्न प्रस्ताव लिए गए. जिसमें भू अर्जन एवं पुनर्वास प्रारूप प्रकाशन संबंधी नियमों की जानकारी से अवगत कराया गया.
Total Downloads: 378
एवं प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर के आदेशानुसार प्रशासन अपर समाहर्ता भागलपुर को 9 मई को भू-अर्जन संबंधी पुनर्वास परियोजना प्रकाशन के प्रति हस्त गत कराया गया. वही धारा 19 के तहत रोशनी की घोषणा किए जाने संबंधी पत्र आगामी सोमवार तक जिला अधिकारी को भू अर्जन धारा 21 में नोटिस 23 एवं 24 मई तक कर दिए जाने की सूचना से अवगत कराया गया. वहीं बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को उपसमाहर्ता भागलपुर से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी भागलपुर के द्वारा बताया गया कि संबंधित परियोजना से कुल 61 परिवार विस्थापित हुए हैं. इसकी सूचना तैयार कर ली गई है. इसे सत्यापन हेतु अंचल अधिकारी नवगछिया को भेज दिया गया है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने किसानों को मुआवजा का भुगतान करने हेतु उच्च विद्यालय कदवा में कैंप लगाकर देने का अनुरोध किया गया है. मालूम हो कि विजय घाट के समीप कोसी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच पथ निर्माण के लिए प्रतापनगर अंचल में 4.54 एकड़ से विस्थापित 61 परिवारों को बसाने के लिए उसी मौजा में 2.74 एकड़ रैयती भूमि को लीज पर लिए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है.
