नारायणपुर – प्रखंड के नवटोलिया गाँव के मैदान पर माॅ काली क्लब क्रिकेट द्वारा आयोजित टी- 20 क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मैच में भागलपुर को 17 रन से हराकर नवगछिया चैंपियन बना .मैच का उद्घघाटन पूर्व विधायक सह भाजपा नेता ई.कुमार शैलेन्द्र ने फीता काट कर किया .

उन्होंने  खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल क्षेत्र का नाम रौशन करने को कहा मैच में टाॅस जीतकर नवगछिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित  ओवर में नौ विकेट खोकर 203  रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी भागलपुर की टीम लक्ष्य  का पीछा करते हुए अठारह ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन पर सिमट गई. फाइनल विजेता व उपविजेता को मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा,पंसस प्रतिनिधि रणधीर कुमार व पूर्व सरपंच संजय सहनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया .मैन ऑफ दी मैच हनी व मैन ऑफ दी सीरीज बिजेता टीम के दीपक कुमार को दिया गया .अंपायर की भूमिका में देवाशीष झा व बबलू चौधरी, कांमेट्री में दीपक कुमार व हिटलर मंडल की भूमिका थी.आयोजन में शैलेन्द्र मिश्र, पिंकु झा, पवन झा, कुंदन मिश्रा, अमरनाथ मिश्र, रीतेश झा,लल्लु मिश्र सहित अन्य का  सराहनीय योगदान रहा मैच के  खेल प्रेमीयों की भीड़ जुटी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *