एक की मौत, तीन की हालत गम्भीर

ढोलबज्जा: मौत कब, किस घड़ी, किनके ऊपर आ जाय, ये कहना बड़ी मुश्किल है? लोग दिन भर घर से बाहर जा, कहीं भी कामकाज किया करते हैं और फिर आराम से, चैन की नींद लेने घर को आ जाते हैं. पर उन्हें, क्या पता कि आज वे बीच रास्ते में ही जिंदगी के आखिरी सांस लेगी और हमेशा के लिए सोई हीं रह जायेगी ?

ऐसा हीं हाल सोमवार की रात करीब 7:45 बजे नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ठाकुरजी कचहरी टोला के बालू घाट पर देखने को मिला. जहां ठिकुर जी कचहरी टोला कदवा निवासी वकिल सिंह व दुखनी देवी की पुत्री अंजू कुमारी (17) की मौत तेज आंधी-तूफान आने के दौरान मारा धार के कोसी नदी में नाव पलटने से डूब कर हो गई. वहीं रीता देवी पति बाघों सिंह व करन कुमार का हालत गंभीर बना हुआ है. जिसका ईलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा करायी जा रही है. ये दोनों मृत अंजू की भाभी व भतीजा है. जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

नाव हादसे की जगह करीब तीस फीट गहरा पानी होने के कारण देर रात तक शव को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था.  ग्रामीण उमेश सिंह, मंटू कुमार, जितेंद्र कुमार, लड्डू सिंह व पुलिस सिंह के साथ अन्य लोगों द्वारा शव को नदी से बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा था. मालूम हो कि नाव पर करीब 8-10 लोग सवार थे. जहां हादसे के दौरान सुखो कुमार, किसो सिंह, संजय सिंह, तेतर कुमार, बिपिन सिंह व अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. सभी लोग नदी के उस पार अपना खेती-बाड़ी किया करते हैं. जहां से अपने फसल मक्के की कटाई, भुट्टे छिलनी व तैयारी कर, नाव पर सवार हुए, वापस अपने-अपने घर आ रहे थे. जबतक में नाव बीच नदी पहुंचा, तब तक तेज आंधी-तूफान आ जाने के दौरान नाव काम संतुलन बिगड गया और यह नाव हादसा हो गयी. वर्षों से इस नदी में हर साल पार होने के दौरान  5-7 लोगों की जानें​ नाव डूबने से चले चले जाते हैं. जहां पीपा पुल देने की भी घोषणा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा किया जा चूका है. जहां विभागीय दांव-पेंच में काम रुका हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *