पटना : शराबबंदी के बावजूद पटना के एक होटल के बैंक्वेट हॉल में चल रही रेव पार्टी की सूचना के बाद की गई छापेमारी में पुलिस ने 4 युवतियों के साथ 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।
Total Downloads: 92
पुलिस को सोमवार की देर रात राजीवनगर थाना क्षेत्र के एनआरआई प्लाजा स्थिति एक बैंकवट हॉल में रेव पार्टी की सूचना मिली। राजीवनगर और पाटलिपुत्रा, दोनों थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस बैंक्वेट हॉल में तेज आवाज में डीजे बज रहा था और चार युवतियों के साथ आठ युवक डांस कर रहे थे।
हॉल में शराब और मटन परोसे जा रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी अचंभित हो गए, सभी नशे में धुत्त थे। पुलिस ने सभी चार युवतियों के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी के चार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब को जब्त कर गिरफ्तार युवक और युवतियों से देर रात तक पूछताछ करती रही। जांच करने पर सभी के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है।

